तेज रफ्तार हाइवा ने मासूम को कुचला : बच्चे की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार हाइवा ने मासूम को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाईस देकर शांत कराया। मामला बलौदाबाजार जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है।

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचा था परिवार

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के ढाबाडीह गांव में शनिवार सुबह करही से बलौदाबाजार की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खेल रहे ढाई साल के शिवम रजक को रौंद दिया। इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जांजगीर-चांपा जिले के जेवरा मुलमुला गांव निवासी मन्नू रजक का बेटा था, जो अपने रिश्तेदार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में आया हुआ था। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों की मांग की है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। पुलिस ने बच्चे को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रीप ट्रेलर की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने 8 साल की मासूम को रौंदा, बच्ची की दर्दनाक मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल