नवापारा ब्राम्हण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा जोर-शोर से मनाने लिया गया निर्णय, डिप्टी सीएम सहित कई राजनेताओं को किया जाएगा आमंत्रित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शरद पूर्णिमा को इस बार बहुत ही जोर-शोर से मनाने का निर्णय ब्राम्हण समाज ने बुधवार को एक बैठक आयोजित कर लिया है। यह बैठक शहर के सुप्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के लोग उपस्थित हुए।

यह जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसन्न शर्मा एवं समाज के वरिष्ठ कैलाश शुक्ला,नगर पालिका के पूर्व सभापति रमेश तिवारी ने बताया कि शरद पूर्णिमा इस बार वृहद रूप में मनाया जाएगा जिसकी तैयारी में समाज के लोग लग गए है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अभनपुर के विधायक इंद्रकुमार साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सहित कई राजनेताओं व समाज के वरिष्ठो को आमंत्रित किया जाएगा। शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम रायपुर रोड स्थित विप्र भवन में होगा जहां दिन भर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए 11 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन समाज के वरिष्ठ श्यामकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में बनाया गया। जिसमें प्रसन्न शर्मा कैलाश शुक्ला, रमेश तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, अजय तिवारी, सौरभ शर्मा , मनहरण शर्मा, कैलाश तिवारी, अशोक तिवारी, अनंत पुराणिक को रखा गया है।

बुधवार शाम को आयोजित यह बैठक देर रात तक चलता रहा। जिसमें विशेष रूप से परमानंद मिश्रा, बृजमोहन मिश्रा, विनोद शर्मा, प्रफुल्ल दुबे, शिवकुमार तिवारी, कमलनारायण शर्मा, अजय तिवारी, चंद्रकांत मिश्रा, शिवकुमार पांडे, अशोक तिवारी, विजय शर्मा, चंद्रकांत मिश्रा, ललित पांडे, सुभाषिनी शर्मा, रेखा तिवारी, तनु मिश्रा, अनामिका तिवारी, रूचि शर्मा, रश्मि तिवारी, स्मृति शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा वर्ग एवं मातृशक्तियां मौजूद थी। इस शरद पूर्णिमा के इस भव्य आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नवापारा-राजिम, पारागांव, तर्री सहित आस-पास गांव के समाज के लोगो को आमंत्रित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

नगर में नवरात्र की तैयारी अंतिम चरण में, नवदुर्गा चौक शीतलापारा इस नवरात्रि रहेगा बेहद खास, जानिए कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल