दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, बेटी की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, दुर्ग जिले में रेत से भरे हाइवा ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पिता घायल हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरसी का है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर स्कूटी सवार स्वाती पटेल (34) अपने पिता के साथ महाराजा चौक की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान नवजवीन स्कूल के पास तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 07 बीआर 8285 ने वाहन मोड़ा तो दोनों हड़बड़ा कर गिर गए। इससे स्वाती हाइवा के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उसके पिता दूर जा गिरे। घटना में युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पिता का चल रहा इलाज

घटना के बाद हादवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्वाती के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग मॉर्चुरी भेज दिया है। वहीं घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर उसकी तलाश कर रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 2 साल की मासूम बाल-बाल बची, सिर से उठा पिता का साया

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल