दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, 2 दोस्तों की मौत, 2 युवक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार 2 बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 युवक घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला महासमुंद जिले के पटेल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बागबाहरा रोड के पचरी गांव के पास साढ़े 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इनमें 45 वर्षीया कुलहरिया निवासी कृष्णा दीवान और 48 वर्षीय रामाधर दीवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों नरतोरा से कबड्डी खेल देख कर लौट रहे थे। वहीं हादसे में दूसरे बाइक में सवार दो युवक घायल हुए हैं।

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों घायल गबौद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराई कार, युवक-युवती की मौत, दो की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल