घर पर मिली महिला की लाश, इस बात की आशंका, पुलिस की टीम जांच में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- घर पर अकेली रह रही महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला चोरी के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धमनी गांव में मंगली बाई मित्तल घर पर अकेली रहती थी। तीन साल पहले उनके पति का देहांत हो गया था। उनके कोई बच्चे नहीं है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे महिला का बड़ा भाई गाय से दूध निकालने के लिए पहुंचा था। जहां उसने मंगली बाई को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उनके कान से खून निकल रहा था। उसने घटना की जानकारी पुलिस और ग्राम के लोगों को दी।

कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस घर के भीतर गई तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। महिला के गले पर गहरे निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल वजह सामने आएगी। प्राइमरी इंवेस्टिगेशन में चोरी करने घर में धुसे अज्ञात चोर ने बुजुर्ग महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसा, हादसे में महिला की मौत, पति के साथ दिवाली की खरीददारी करने जा रही थी महिला

Related Articles

Back to top button