आज से धान खरीदी का होगा शुभारंभ, पहले दिन के लिए 1339 टोकन किये गये जारी

पहले दिन 53 हजार क्विंटल से अधिक धान की होगी खरीदी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आज 14 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ किया जाएगा। गरियाबंद जिले में भी इसकी पूरी तैयारियां हो चुकी है। आज पहले दिन के लिए जिले में 1339 टोकन जारी किये गये है। जिसमें 53 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। 

बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के चलते प्रदेश भर के किसानों में भारी खुशी की लहर है। गरियाबंद जिले में इस बार 90 हजार 771 पंजीकृत कृषकों ने अपने 1 लाख 11 हजार 371 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन कराया है। जिसमें 4341 नए कृषक भी शामिल है। धान खरीदी का महाअभियान जिले में 14 नवंबर से प्रारंभ होगा।

इस किसान त्यौहार के लिये जिले के सभी 67 समितिया के 90 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। पहले दिन जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों के 1 हजार 386 किसानों के 53 हजार 620 क्विंटल धान खरीदने टोकन जारी किया गया है। पहले दिन के लिए कुल 1 हजार 339 टोकन काटे गये है। इनमें स्वयं किसानों द्वारा 831 एवं खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 508 टोकन काटा गया है। खरीदी केन्द्रों में प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।

कृषकों के लिए सुविधाएं

धान उपार्जन केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने वाले कृषकों की पहचान बायोमेट्रिक एवं आयरिस रिकग्निशन सिस्टम से करते हुए धान खरीदी भी जावेगी। साथ ही निकटतम परिवार के सदस्यों को नॉमिनी बनाने की सुविधा शासन द्वारा प्रदान की गयी है। साथ ही रियल टाइम ओटीपी की सुविधा भी रहेगी। कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 है तथा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जिला खाद्य कार्यालय गरियाबंद है जिसका दूरभाष नंबर 07706-296344 है।

लघु एवं सीमान्त कृषकों को 02 टोकन एवं बड़े कृषकों के लिए टोकन तुहर द्वारा अथवा समिति से 03 टोकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला विपणन अधिकारी श्री अमित चन्द्राकर ने बताया कि खरीदे गये धान के समयबध्द उठाव की तैयारी भी गयी है। मिलर्स एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से सुरक्षित समयबद्ध धान उठाव हेतु प्रत्येक ट्रक में जी.पी.एस. डिवाइस लगाया जा कर धान परिवहन की अनुमति दी जा रही है। जिसका परिवहन निविदा जारी किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, समितियों के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में हुई बढ़ोत्तरी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन