जैन भवन में निः शुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर शिविर का हो रहा आयोजन, हरिद्वार से आए छात्र दे रहे अपनी सेवाएं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा नगर के जैन भवन में चल रहे योग एवं एक्यूप्रेशर शिविर का लाभ जैन समाज सहित विभिन्न वर्ग के लोग ले रहे हैं। जिसमें लोगों को योग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, तथा लंबी बीमारियों से ग्रसित लोग भी एक्यूप्रेशर तकनीक द्वारा अपनी समस्याओं का निदान कर रहे हैं।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार (उत्तराखंड) में अध्यनरत छात्र सामाजिक परिवीक्षा इंटर्नशिप के लिए नवापारा राजिम पहुचें हुए हैं। जिनके सानिध्य में यह सफल कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। हरिद्वार (उत्तराखंड) से आए चंद्र प्रकाश, सौरभ प्रजापति एवं राहुल सिंह राठौर इस शिविर में लोगों को योग के लिए जागरूक कर रहे है। इनके द्वारा छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार हेतु वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति, ध्यान योग, प्राणायाम, एक्युपंचर,आयुर्वेद के बारे में जानकारी देते हुए इसे अपनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

विद्या हमें एक अच्छा इंसान बनाती है

इंटर्नशिप के लिए आए छात्रों ने कहा कि, देव संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य राष्ट्र के युवाओं को निखार संचार कर श्रेष्ठतम नागरिक,समर्पित स्वयंसेवक,प्रखर राष्ट्रभक्त एवं विषय विशेषज्ञ बनाने के साथ-साथ महामानव और देव मानव बनना है। जिससे मनुष्य में देवत्व उतरे और धरती पर ही स्वर्ग का स्वप्न साकार हो सके।

उन्होंने भारतीय संस्कृति के दिव्य सूत्रों को बताते हुए कहा कि, केवल औपचारिक शिक्षा हासिल करना सच्चा ज्ञान नहीं है, इससे अभिमान बढ़ता है, जो व्यक्तित्व के विकास में बाधा है। अतः शिक्षा के साथ-साथ विद्या का होना भी आवश्यक है। विद्या के बिना मनुष्य का सर्वांगिक विकास नहीं हो सकता। शिक्षा सिर्फ भौतिक सुख प्रदान कर हमें बड़ा आदमी व धनवान बनती है,लेकिन विद्या हमें एक अच्छा इंसान बनाती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : रोज एक परसेंट कमाई का लालच देकर ठग लिए करोड़ों, 200 से ज्यादा लोग आए झासें में

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल