नए साल का जश्न मातम में बदला: बाइक सवार तीन दोस्तों को हाइवा ने कुचला, तीनों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवकों की बाइक को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बलौदाबाजार जिले के कसड़ोल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गिरौधपुरी के महाराजी गांव के रहने वाले राजू कर्ष (23), परमेश्वर सिंह पैकरा (22), और दुर्गेश कर्ष (26) एक बाइक पर सवार होकर नया साल मनाने बुधवार को तुरतुरिया गए हुए थे। तीनों देर रात करीब 11.30 बजे घर लौट रहे थे। वे सर्वा मोड़ के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक को हाइवा ने टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को दी।

सूचना के बाद एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कसडोल पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी है। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं तीनों युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, ट्रेलर चालक हुआ फरार

Related Articles

One Comment

  1. हमे गर्व है कि हमने अपने देश और धरती के नाम पर अपना नाम भारतीय गोंडवाना चुना है। भारत

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल