हैवान पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 12 साल बाद मिलने पहुंची थी पत्नी, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- हैवान पति ने हरेली के दिन अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टा पटक दिया, जिससे महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति-पत्नी 12 साल से अलग रह रहे थे। मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा निवासी टीकाराम श्रीवास (50) खेती का काम करता है। रविवार को टीकाराम ने अपनी पत्नी गिरजाबाई श्रीवास (45 वर्ष) के सिर पर सिलबट्टा मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी कारण महिला अपने दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रह रही थी। महिला पुराने विवाद को भूलाकर पति से मिलने के हरेली त्योहार के मौके पर आई थी।

रविवार को हरेली के दिन टीकाराम ने अपनी पत्नी

लेकिन गुस्साए टीकाराम ने पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया। गुस्साए पति ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पास पड़े सिलबट्टा उसके सिर पर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर बुरी तरह से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग घर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी को पड़ोसियों ने पकड़कर रखा था

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति को पड़ोसियों ने पकड़कर रखा था। उसके हाथ खून से सने थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं फारेंसिक घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

भाभियों के सामने पत्नी का काट दिया गला, खेत में काम कर रही थी महिला, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल