सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देकर लौट रही थी घर, बोलेरो में मारी टक्कर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई है। शिक्षिका दंतेवाड़ा के श्यामगिरी के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ थी। बताया जा रहा है कि शिक्षिका कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान स्कूटी को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शिक्षकों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार बलौदा के पुरेना निवासी हेमा सिंह दंतेवाड़ा जिले के प्राइमरी स्कूल कोटवार में शिक्षिका थी। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बीएड योग्यताधारियों को सहायक शिक्षक पद के अयोग्य कर दिया था। इसी वजह से प्रदेश के बीएड योग्यताधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा था। प्रदेश के सभी जिलों में बीएड योग्यताधारी सहायक शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई थी।

प्राइमरी स्कूल में पदस्थ थी हेमा सिंह

सोमवार को हेमा सिंह साथी शिक्षकों के साथ कलेक्टर कार्यालय दंतेवाड़ा में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपने गई थीं। वहां से लौटते समय बचेली-सुकमा रोड में मोड़ के पास शिक्षिका हेमा सिंह की स्कूटी को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद में हेमा को गंभीर चोट लगी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, हादसे के बाद पेड़ से टकराई बोलेरो, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल