राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद लाईवलीहुड कॉलेज का किया अवलोकन, कौशल विकास कार्यक्रम की ली जानकारी

पुलिस के जवानों से मुलाकात कर किया हौसला अफजाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान लाईवलीहुड कॉलेज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के कौशल उन्न्यन के लिए चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से आवश्यक चर्चा की।

राज्यपाल श्री डेका ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के फायदे एवं उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान ब्यूटी थेरिपिस्ट कोर्स की प्रशिक्षणार्थी मोनिका सिन्हा ने राज्यपाल श्री डेका को बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज में युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ने विभिन्न कोर्स संचालित है। यह प्रशिक्षण आवश्यक होता है। इसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को कौशल उन्नयन का बेहतर माध्यम मिल रहा है। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी। युवाओं से चर्चा कर राज्यपाल श्री डेका ने विभिन्न कौशल उन्नयन कार्यक्रमों का लाभ लेकर स्वयं का बेहतर कौशल विकास करने को प्रेरित किया।

इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत घासीराम मरकाम, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे।

240 हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण

उल्लेखनीय है कि लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत 240 हितग्राहियों को डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, रिटेल सेल एसोशिएट, ब्यूटी थैरेपिस्ट, सिलाई मशीन ऑपरेटर, टेलर, मिस्त्री एवं टेक्सी ड्रायवर के कोर्स में आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही जल वितरण संचालक कोर्स में 60 हितग्राहियों को आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत पंचायत में जल वितरण ऑपरेटर के कार्य करने का अवसर मिल सकेगा।

 एक पेड़ मां के नाम पर रूद्राक्ष पौधा का किया रोपण

गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के उद्यान परिसर में राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया। उन्होंने पौधा रोपण कर वृक्षों को बचाने में अपना योगदान देने का आव्हान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगो को अपने घर एवं आसपास बड़ी संख्या में पेड़ लगाने को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पेड़ – पौधे प्रकृति की अमूल्य देन है। इनके संरक्षण एवं संवर्धन से पृथ्वी का विकास एवं जन जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से भी निजात मिलती है। राज्यपाल ने शुद्ध हवा, पानी एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनो की बढ़ोत्तरी के लिए अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की।

जवानों की हौसला अफजाई

राज्यपाल श्री डेका ने इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के उद्यान परिसर एवं विश्राम गृह में पुलिस के जवानों से मुलाकात कर आवश्यक चर्चा भी की। उन्होंने पुलिस के जवानों को लोगों की भलाई एवं सुरक्षा के लिए हर समय सक्रिय रहकर अपना कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने उद्यान परिसर में पुलिस के जवानों के साथ ग्रुप फोटो खिचाई। साथ ही देश सेवा में लगातार बेहतर कार्य करने के लिए जवानों की हौसला अफजाई भी की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

गारियाबंद में लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल