ट्रैक्टर पलटने से तीन छात्र की मौत, एक घायल, कट मारने के चक्कर में हादसा; VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कुरुद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 स्कूली छात्र की मौत हो गई है, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, चारों ट्रैक्टर में सवार होकर घूमने निकले थे। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वहीं दूसरी घटना में ट्रेलर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। दोनों ही घटना में कुरूद पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मोंगरा निवासी प्रीतम चंद्राकर (17 वर्ष) अपने दोस्त मयंक ध्रुव (16 वर्ष) हुनेंद्र साहू (14 वर्ष) और अर्जुन यादव (16 वर्ष) के साथ स्कूल के लंच टाइम में ट्रैक्टर लेकर घूमने निकले थे। ट्रैक्टर को प्रीतम चंद्राकर चला रहा था। सभी नवोदय स्कूल से एग्रीकल्चर कॉलेज की ओर गए थे। इस दौरान कट मारने के चक्कर में ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और सड़क किनारे नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में चारों छात्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

 

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना में प्रीतम, मयंक व हुनेन्द्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन यादव घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं स्कूल और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ट्रेलर ने किसान को कुचला

दूसरी घटना कुरूद थाना क्षेत्र के सांधा चौक के पास हुई है। बताया जा रहा है कि चिंवरी निवासी झुमुक लाल साहू 4 फरवरी को अपने स्कूटी से सब्जी खरीदने आया था। सब्जी खरीदने के बाद वापस घर जाते समय सांधा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में झुमुक लाल साहू (81 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल