राजिम कुंभ कल्प में लगा शिक्षा विभाग का स्टॉल : गणित और भौतिक के सूत्रों को समझाने बनाया गया चलित मॉडल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प के नवीन मेला मैदान में गरियाबंद जिले के विभिन्न विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडलों से लोगों को विज्ञान के धर्मगुण और सूत्र समझाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा भौतिक विषय के अंतर्गत कई मॉडलों द्वारा प्रायोगिक विषयों की जानकारी दी जा रही है।

गणित विषय के लिए मॉडल बनाकर गणित और भौतिक के सूत्रों को समझाने के लिए चलित मॉडल बनाए गए हैं। इन मॉडलों के माध्यम से यदि बच्चों को स्कूलों में गणित और भौतिक जैसे विषयों पर समझाया जाए, तो बच्चों को गणित और भौतिक के सूत्रों को समझने में काफी आसानी होगी।

इसी प्रकार रेलवे स्टेशन का मॉडल बनाया गया है। जिसमें ट्रेन जाने के बाद ऑटोमेटिक एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए एक ऐसा रास्ता बन जाता है, जिसमें चलकर बुजुर्ग, बीमार, असहाय लोग बिना ओवरब्रिज के चढ़े एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इसी तरह खेल खेल में पढ़ाई के विभिन्न माध्यमों की जानकारीयां मेले घूमने आए छात्रों और अभिभावकों को दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ कल्प मेला में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी, WRD की प्रदर्शनी में राजिम बैराज परियोजना का बनाया जीवंत मॉडल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल