देर रात शौच के लिए बाहर निकली पत्नी, पीछे-पीछे चला आया पति और कर दिया ये कांड… जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद शव को झाड़ियों में छुपाकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया, वहीं जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को खमतराई में नहर किनारे अज्ञात महिला की लाश मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस पहचान करने जुटी हुई थी, तभी महिला की पहचान बंगाली पारा में रहने वाली दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार के रूप में हुई।

अवैध संबंध का था शक

शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी सामने आई। महिला का पति संतोष खैरवार गायब था। पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और घेराबंदी कर संतोष को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी संतोष ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा अक्सर अपने फूफा से फोन पर बात करती थी। उसे शक था कि उसकी पत्नी का संबंध उसके फूफा से है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

हत्या के बाद झाड़ी में फेंका शव

आरोपी ने बताया कि मंगलवार की देर रात उसकी पत्नी शौच करने के लिए बाहर निकली। तब संतोष भी उसके पीछे खमतराई नहर तरफ चला गया। जहां मौका पाकर उसने गमछा से अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद लाश को नहर किनारे झाड़ी में फेंककर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक, पहले पिलाई शराब फिर की दोस्त की हत्या, आरोपी ने खुद ही थाने में लिखाई रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button