11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, काम करते समय अचानक आ गई बिजली

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बिजली का तार खींचने बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पूरन साहू 35 वर्ष पिता जीरजोधन साहू ग्राम सरगी का रहने वाला था। वह पिछले 15 वर्षों से मोहंदी सब स्टेशन पर लाइनमेन का काम करता था। वह ग्राम लुगे के पानी टंकी मुक्तिधाम के पास खेत में बिजली पोल पर चढ़कर नए बिजली का तार खींचने का काम कर रहा था। इसी दौरान बिना सूचना के लाइन चालू करने से उसे जोरदार करंट लगा और तेज झटके के साथ पुरन नीचे गिर गया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस 11केवी कनेक्शन से दो जगहों पर बिजली सप्लाई की जाती है और दोनों कनेक्शन पर काम चल रहा था। जिसके लिए लाइन बंद किया गया था। लेकिन एक कनेक्शन का काम होने के बाद लाइन को अचानक चालू कर दिया गया जिससे यह घटना हुई है।

सब स्टेशन का किया घेराव

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने मोहंदी सब स्टेशन का घेराव कर दिया । ग्रामीणों ने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाही की मांग की। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

लाइनमैन की करंट लगने से मौत, खंभे पर चढ़ कर लाइन सुधारने का कर रहा था काम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल