आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, पाँच गंभीर रूप से घायल, पिकनिक मनाने पहुंचे थे युवक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगाई क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुमार 27 वर्ष और नंद लाल 35 वर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग कोसगई माता मंदिर दर्शन और पिकनिक मनाने के पहुंचे थे। वे लोग खाना बना रहे थे तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

जिससे बचने सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान जोर की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से ये हताहत हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया और 5 का इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

मौसम का मिजाज बदला, बारिश से तापमान में आई गिरावट, अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन