कलेक्टर ने देशी-विदेशी मदिरा दुकान का किया औचक निरीक्षण, जिला आबकारी अधिकारी एवं निरीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जिला मुख्यालय के केशोडार स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकान का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने शराब दुकान के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने शराब की गुणवत्ता और उसकी सही कीमत पर बिक्री की भी समीक्षा की।

कलेक्टर ने दुकान के कर्मचारियों से बातचीत की और उनसे लाइसेंस शर्तों और अन्य नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि दुकान के आसपास कोई अवैध गतिविधि न हो और न ही किसी प्रकार की अव्यवस्था फैल रही हो। उन्होंने शराब दुकान प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे सभी नियमों का पालन करें और स्थानीय समुदाय के हितों का ध्यान रखें। साथ ही आसपास की अवैध गतिविधियों की जांच की गई, जैसे कि शराब की अवैध बिक्री या बिना लाइसेंस के शराब बेचना।

मूल्य सूची चस्पा करने के निर्देश

कलेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि शराब दुकान के सुपरवाईजर और कर्मचारी सभी नियमों और कानूनों का पालन कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी शासकीय देशी-विदेशी मदिरा दुकाने में मदिरा की मूल्य सूची चस्पा करने के निर्देश दिये। उन्होंने दोनों दुकानों को सुव्यवस्थित एवं मॉडल बनाने, डस्टबिन रखने, परिसर को साफ रखने के निर्देश दिये ।

नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर ने परिसर में अव्यवस्था एवं साफ-सफाई नहीं होने पर जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी निरीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, अपर कलेक्टर  प्रकाश राजपूत एवं नवीन भगत, सीएमओ गिरीश चन्द्रकर, पीडब्यूडी के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल के निरीक्षण के वापसी के दौरान ओम राठौर ने बिना अनुमति इमारती पेड़ साल को काटने पर प्रकरण बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

दुष्कर्म के आरोपी को सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से किया गया दंडित, पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाही

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल