रायपुर फिर युवक की हत्या, ट्रेन से भाग रहे 4 नाबालिग आरोपी दबोचे गए; एक पहले लूट में पकड़ा जा चुका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार आधी रात एक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और त्च्थ् के साथ समन्वय कर ट्रेन से भाग रहे 3 आरोपियों को बिलासपुर में दबोच लिया, जबकि एक आरोपी को स्थानीय स्तर पर हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में पकड़े गए चारों आरोपी नाबालिग हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश सामने आई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर वारदात की पूरी कड़ी खंगाल रही है।

रात में सड़क पर पड़ा मिला युवक

पुलिस को 30 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे अश्वनी नगर में एक युवक के गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए एम्स रायपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान डंगनिया निवासी अहमद खान (22) के रूप में हुई।

विवाद के बाद हत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अहमद का अश्वनी नगर की गली में कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद वह स्कूटी से वहां से निकलने लगा। इसी दौरान उसकी स्कूटी सड़क किनारे नाली में जा गिरी और अहमद सड़क पर गिर पड़ा। बताया गया कि इसके बाद हमलावरों ने उसका पीछा किया और धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अहमद सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

DCP-ADCP से लेकर क्राइम ब्रांच तक सक्रिय

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। DCP, ADCP और ACP समेत क्राइम ब्रांच की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे ब्ब्ज्ट कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ट्रेन के जरिए रायपुर से बाहर भागने की कोशिश कर रहे हैं।

बिलासपुर में दबोचे गए तीन

भाग रहे आरोपियों की सटीक सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस ने त्च्थ् के साथ समन्वय स्थापित किया। पुलिस की तत्परता के चलते 3 आरोपियों को बिलासपुर में पकड़ लिया गया, जबकि चौथे आरोपी को स्थानीय स्तर पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में से एक नाबालिग कुछ दिन पहले ही लूट की एक अन्य घटना के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लिफ्ट मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button