फिल्मी स्टाइल में कपड़ा शोरूम से 30 लाख की चोरी, चौथी मंजिल की छत से रस्सी के सहारे उतरकर भागा, गार्ड को भी नहीं लगी भनक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित एक बड़े कपड़ा शोरूम से 30 लाख की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि चोर दुकान बंद होने से महज आधे घंटे पहले कपड़े खरीदने के बहाने बुर्का पहनकर फिल्मी स्टाइल में घुसा। कुछ देर कपड़ों को देखने के बाद वह चौथी मंजिल पर चला गया। वहां से वह दूसरी मंजिल पर आया और गोदाम में कपड़ों के बीच छिप गया। दुकान बंद होने के बाद वह बाहर आया और कैश बॉक्स तोड़कर 30 लाख से ज्यादा कैश चुरा ले गया। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

रस्सी के सहारे चौथी मंजिल से नीचे उतरकर हुआ फरार

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी स्थित श्री शिवम कपड़ा शोरूम में चोर बुर्का पहनकर घुसा। उसने वहां कर्मचारियों से बातचीत की। फिर अचानक चोर लोगों की नजरों से गायब हो गया। अगले दिन सुबह शोरूम के काउंटर का लॉकर टूटा मिला। दरअसल चोर पुख्ता प्लानिंग के साथ दुकान बंद होने के बाद गोदाम से बाहर निकला और कैश बॉक्स तोड़कर 30 लाख से ज्यादा कैश चुरा लिया। पैसे निकालने के बाद वह छत पर चला गया। वहां से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गया।

CCTV कैमरा देख पुलिस भी हैरान

सुबह जब शोरूम खुला तो कैश बॉक्स चेक करने पर चोरी का पता चला। तब शोरूम में हड़कंप मच गया, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ की। शुरुआत में समझ में नहीं आया कि चोर कहां से आया और कहां भाग गया। जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो उसकी करतूत देख शोरूम संचालक के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

बैंक बंद होने के कारण कैश बॉक्स में थे पैसे

बताया गया कि शनिवार, रविवार और सोमवार को छुट्टी होने के कारण बैंक बंद था। इसलिए शुक्रवार का कलेक्शन भी जमा नहीं हो पाया था। पुलिस का मानना ​​है कि चोरी में अन्य लोग भी शामिल होंगे, जो बुर्का पहने चोर की मदद कर रहे थे। फिलहाल, क्राइम ब्रांच के साथ सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

कनपटी पर पिस्टल टिका कर किसान के घर डकैती, मास्टरमाइंड निकला रिटायर्ड पुलिसकर्मी, 12 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल