कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, डेढ़ साल के बच्चे को रौंदा, मां की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चा मां की गोद से उछलकर कंटेनर वाहन के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई है। वहीं बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। घटना जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

डेढ़ साल के बच्चे की मौत

जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम करही निवासी घनश्याम पाटले अपनी पत्नी चंद्रकला और बच्चों के साथ पचरी से अपने गांव करही जा रहे थे। वे केरा गांव के बस स्टैंड अटल चौक के पास पहुंचे ही थे, तभी शिवरीनारायण की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 16 माह का निकलेश कंटेनर के पहिए के नीचे चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे घनश्याम को मामूली चोटें आई हैं। मां को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही नवागढ़, शिवरीनारायण, जांजगीर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजन व ग्रामीणों को समझाकर रास्ता खुलवाया। मृतक के परिवार को कंटेनर मालिक ने 1 लाख रुपए और जिला प्रशासन ने 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। नवागढ़ पुलिस ने इस कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, 2 हिस्सों में बंट गया शरीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल