गरियाबंद ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक की पहचान नहीं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद-देवभोग मुख्य मार्ग NH 130C पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया गया कि अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना इंदागांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार इंदागांव क्षेत्र के धुर्वागुड़ी श्री फ्यूल के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि मृतक ओडिशा के सिनापाली क्षेत्र का निवासी हो सकता है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव में फोटो सर्कुलेट कर दी है।

 

पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमलीपद चीरघर भेज दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक के बारे में कोई भी जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अज्ञात वाहन की भी तलाश कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

पिता की डांट से नाराज नाबालिग घर से भागा, स्कूटी से हैदराबाद जाने की कोशिश में चढ़ा गरियाबंद पुलिस के हत्थे, फिर…

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल