गरियाबंद ब्रेकिंग-67 वर्षीय अधेड़ को मारकर जंगल में दफनाया: ऐसी हुई पहचान

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने 67 वर्षीय अधेड़ को मारकर जंगल में दफना दिया था। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि छुरा क्षेत्र के ग्राम चुरकीदादर कयो कछार जंगल में किसी व्यक्ति को मार कर दफनाया गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्तिथि में शव खोदकर निकाला गया। लाश की पहचान गोविन्द राम नेताम पिता पीलू राम नेताम उम्र 67 वर्ष के रूप में की गई।
परिजन ने की लाश की पहचान
गोविन्द राम नेताम 3 अक्टूबर 2022 से लापता था। परिजनों द्वारा पतासाजी करने के बाद जब गोविन्द राम नहीं मिला, तो उसके बेटे दुबराज नेताम ने 17 अक्टूबर 2022 को अपने पिता की गुमशुदा का रिपोर्ट दर्ज कराया था। गोविन्द राम की लाश सड़ चुकी थी। उसके बेटे ने लाश को देखकर गोविन्द के रूप में पहचान की।
डंडे से सिर पर किया वार, फिर छुरी से रेता गला
पुलिस ने संदेश के आधार पर गांव के युवक बृतलाल नेताम को पकड़ी। युवक ने पूछताछ गोविन्द राम की हत्या करना स्वीकार लिया। आरोपी ने बताया कि मृतक को किसी बात को लेकर 3 अक्टूबर को कयो कछार जंगल में ले गया। वहां डंडे से उसके सिर में वार किया। इससे गोविन्द जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने लोहे की छुरी से गले रेत कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पास के नाला डबरी के पानी में डाल कर पत्थर से दबा दिया था। फिर पानी से निकालकर वन विभाग के खोदे गये गढ्ढे को और गहरा खोद कर लाश को दफना दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल