नवापारा में मनाया गया पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा माताओं को किया गया जागरूक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला एवं बाल विकास अभनपुर परियोजना अंतर्गत सेक्टर नवापारा में पोषण पखवाड़ा का कार्यक्रम कराया जा रहा है। कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ एवं सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं एवं बच्चों में होने वाली एनीमिया, कुपोषण, बाल मृत्यु, शिशु मृत्यु एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने हेतु यह कार्यक्रम महिला बाल विकास द्वारा आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में अनेक प्रकारों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कराया जाता है, जो की रोचक एवं ज्ञानवर्धक होता है।

इसी क्रम में नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 10 के केंद्र क्रमांक 8_1 में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं  को बच्चों की सही देखरेख की जानकारियां दी गई। जैसे बच्चों को क्या खिलाना चाहिए क्या नहीं खिलाना चाहिए इन विषयों पर चर्चा की गई है ? पौष्टिक आहार कौन से हैं और नुकसानदायक आहार कौन से हैं इन बातों की जानकारियां दी गई ? अपने बच्चों को स्वस्थ शिशु कैसे बनाया जा सके स्वस्थ बालक कैसे बनाया जा सके इन विषयों पर भी जानकारी दी गई ? महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों में शासन द्वारा प्राप्त होने वाले खाद्य सामग्री रेडी टू ईट से बने हुए खाद्य सामग्री का उपयोग कैसे करें और उनके लाभ के बारे में भी बताया गया।

माताओं को दिलाया शपथ

साथ साथअपने बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं उपस्थित बालकों को शपथ दिलाया गया कि वे अपने बच्चों का सही तरीके से पालन-पोषण, खान पान के माध्यम से करें एवं ताकि उनमें होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल एवं परियोजना अधिकारी रचित नायडू के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक रेखा साहू सेक्टर नवापारा की उपस्थिति में पोषण पखवाड़ा मनाया गया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी विश्वकर्मा, सहायिका, चित्रलेखा ध्रुव एवं अन्य वार्ड की सभी कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी , आशा वर्मा, दीपाली, सीमा, धनेश्वरी, उमेश्वरी, भूमिका, नौरंगी, भूमिका सोना, भगवती पद्मिनी, शशि, संतोषी, गिरजा, गीता, गायत्री, ममता देवी, मोगरा, पूर्णिमा, संतोषी शर्मा ,सोनाली, आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चे एवं सहायिकाओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के अंत में कुपोषण मुक्त भारत कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ करने का पर्यवेक्षक रेखा साहू द्वारा सभी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं आंगनवाड़ी में उपस्थित समस्त गर्भवती शिशुवती माता एवं 0 से 6 वर्ष के सभी बच्चों के पलकों को माता-पिता को कुपोषण दूर करने हेतु शपथ दिलाया गया साथ ही सही पोषण-देश रोशन, जितनी ऊंची वजन की रेखा-उतना स्वस्थ शिशु देखा, जन-जन ने यह ठाना है- कुपोषण दूर भगाना है जैसे अनेक नारा के साथ लोगों को जागरूक किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

कारीगर प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न : कौशिल्या साय हुई शामिल कहा-बाल प्रतिभाओं को संवारने का कार्य कर रही कारीगर टीम, 125 विशिष्ट व्यक्तित्वों का हुआ सम्मान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल