गरियाबंद ब्रेकिंग : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 लाख का इनामी वर्दीधारी नक्सली ढेर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर हुआ है। मौके से एसएलआर हथियार और जरूरी सामान भी बरामद हुआ है। जंगल में सर्चिंग जारी है। गरियाबंद एसपी ने मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल मोतीपानी के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया और जवानों को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली फरार हो गए। सर्चिंग के दौरान मौके से एक एसएलआर हथियार और जरूरी सामान बरामद हुआ है। इलाके में  सर्चिंग तेज कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि 4 माह पहले हुए मुठभेड़ का बदला लेने नक्सली रणनिती बना रहे थे, इस दौरान सुरक्षा बलो ने उन्हे घेर लिया। इस मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली योगेश उर्फ साकेत उर्फ आयतु  ढेर हो गया है। साकेत  बस्तर डिवीजनल कमेटी का मेंबर बताया जा रहा है। मृत नक्सली बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

आप को बता दें जनवरी माह में सुरक्षा जवानों ने 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। नुआपड़ा डिविजन कमेटी बिखर चुका था, जिसे वापस खड़ा करने लगातार बस्तर से नक्सलियों की टुकडी इस इलाके में घूम रही थी। सूचना पर शुक्रवार को संयुक्त टीम ने ऑपरेशन लांच किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग : नक्सलियों द्वारा डम्प किये गये आठ लाख नगद सहित विस्फोटक सामाग्री बरामद, अवैध रूप से वसूले गये थे पैसे

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल