फिंगेश्वर के परसदाजोशी में हुआ समाधान शिविर का आयोजन: आवेदनों का किया जा रहा निराकरण, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

हितग्राहियों को ट्राई सायकल, किसान क्रेडिट कार्ड और जॉब कार्ड, श्रवण यंत्र से किया गया लाभान्वित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों की मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम परसदाजोशी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया गया।

शिविर में कृषि विभाग द्वारा 8 किसानों को धान बीज, 3 किसानों को नये किसान क्रेडिट कार्ड, 07 हितग्राहियों को किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसाइकल, 4 दिव्यांग को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 5 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

शिविर में कलेक्टर बी.एस. उइके, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम विशाल महाराणा, जिला पंचायत सभापति नंदिनी ढीढी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर सतीश यादव, जनपद सभापति दिलीप साहू, वरिष्ठ नागरिक ईश्वर साहू, रिकेश साहू, कोमल ढीढी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

विस्तार से दी जानकारी

इस अवसर पर कलेक्टर बीएस उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शुरू किए गए सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री उइके ने सुशासन तिहार के आयोजन के निर्णय को राज्य सरकार के अत्यंत जनहितैषी एवं संवेदनशील निर्णय बताते हुए सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का कारगार प्रयास किया गया है। श्री उइके ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले चरण में प्राप्त आवेदनों का समुचित परीक्षण कर दूसरे चरण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

लापरवाही पर कलेक्टर हुए सख्त: फिंगेश्वर ब्लॉक के 12 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी, अब तक 36 को मिला नोटिस

Related Articles

Back to top button