ब्रेकिंग मुख्यमंत्री पहुंचे फिंगेश्वर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम शुरू- देखिये तस्वीरें

मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने हेलीपैड पर किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ गरियाबंद :-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने फिंगेश्वर में किसान  बिसेलाल साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर  बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री  बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में बथुआ भाजी, तिवरा भाजी , जिमिकंदा , दाल पालक, बिजौरी , गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने  बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दियाI  बिसेलाल साहू के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मत्री श्री अमरजीत भगत , राजिम विधानसभा के विधायक श्री अमितेश शुक्ल अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से धान विक्रय की ली जानकारी।उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदी चालू है।हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों के लिए योजना बनाई उन्होंने कहा कि चौथा किश्त राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 31 मार्च को दी जाएगी बातचीत
किसानभागवत साहू ग्राम खपरी ने बताया कि 2 एकड़ जमीन है। 31 हजार ऋण लिया था । धान बेच लिये है। पैसा खाते में आता है। अभी भी खाते में 30 से 40 हजार जमा है।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष फटफटी लिया था और ससुराल भी गया था घरवाली को लेकर।

वर्मी कम्पोस्ट की हितग्राही बीना कंवर ग्राम जेन्जरा/ समूह की महिला ने बताया कि 2 साल से वर्मी बना रहे हैं। पैसा को समूह के कार्यो में लगाती है। अभी बाड़ी भी लगाए है। मुख्यमंत्री ने वर्मी कम्पोस्ट रखने के लिए शेड बनाने की बात कही और अधिकारियों को निर्देशित किया।

न्यूज़ अपडेट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल