करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फिंगेश्वर में करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, एक ठेका मजदूर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सुधारने गया था। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई और युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। छह दिनों तक संघर्ष करने के बाद शनिवार को युवक की मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला

फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदर निवासी वेद प्रकाश साहू शनिवार 31 मई को खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सुधारने का काम कर रहा था। तभी बिजली विभाग ने लापरवाही दिखाई और लाइन चालू कर दी। जैसे ही बिजली लाइन चालू की गई, वेद प्रकाश को जोरदार करंट लगा और वह ट्रांसफार्मर में चिपक गया। आनन-फानन में तुरंत बिजली बंद की गई, तब तक युवक का पैर बुरी तरह जल चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

युवक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत काफी गंभीर थी। छह दिनों तक संघर्ष करने के बाद वेद प्रकाश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में बिजली विभाग के लाइनमैन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बिजली चालू करने से पहले जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे यह हादसा हुआ।

परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। आरोप है कि जब युवक ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था, तब बिना किसी सूचना के बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। पूरी घटना बिजली विभाग की घोर लापरवाही को उजागर कर रही है। लोगों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर ब्रेकिंग: करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने, लोगों में फुटा गुस्सा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल