13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: पड़ोसी ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर दिया घटना को अंजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- धमतरी जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसी राहुल नेताम (18 वर्ष) ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी। घर के सभी लोग काम पर गए हुए थे। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।
जनकारी के अनुसार आरोपी राहुल नेताम लड़की को अकेला पाकर घर में घुस गया। नाबालिग ने भी उसे आने से इसलिए मना नहीं किया, क्योंकि वो उसका पड़ोसी था और घर में आरोपी का आना-जाना था। आरोपी राहुल पहले घर के अंदर आया, लड़की से इधर-उधर की बात करता रहा और इसके बाद दुष्कर्म कर फरार हो गया। लड़की चिल्लाकर किसी को नहीं बुला सके, इसलिए उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। उसने किसी से घटना का जिक्र करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
जब पीड़िता के माता-पिता घर लौटे, तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने धमतरी सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का होने से केस को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी राहुल कुमार नेताम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे धमतरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन