स्कूल परिसर में फांसी पर लटके मिली मां-बेटी की लाश, उसी स्कूली में पति शिक्षक, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- स्कूल के पास मां-बेटी की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों की लाश जिस स्कूल के पास मिली है, उसी स्कूल में पति शिक्षक है। पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

जनकारी के अनुसार लखनपुर इलाके के ग्राम कुन्नी स्थित माध्यमिक शाला के पीछे मीना गुप्ता पति संजय गुप्ता (35) व उसकी सात साल की बेटी आस्था गुप्ता की फांसी की फंदे पर लटकी लाश मिली है। इसी स्कूल में मृतका का पति संजय गुप्ता शिक्षक के पद पर पदस्थ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। महिला ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं, जांच के बाद पता चल सकेगा। मृतका के स्वजन और गांव वालों से जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी से तंग आकर महिला अपने बेटी के साथ फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है।

दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज

शिक्षक संजय गुप्ता का 2017 में मीना गुप्ता के साथ विवाह हुआ था। दोनों के बीच विवाद बढ़ा, तो 3 साल पहले परिवार न्यायालय में आवेदन दिया। मीना गुप्ता ने संजय गुप्ता सहित परिवारजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज करा दिया। तलाक और दहेज प्रताड़ना दोनों प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर संजय गुप्ता प्रतिमाह जीवन निर्वाह भत्ता दे रहा था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में मिला मां-बेटी और बेटे का कंकाल: लव अफेयर बनी हत्या की वजह, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल