सुशासन तिहार : गरियाबंद जिले में 4 मई से समाधान शिविर का होगा आयोजन, विभिन्न गॉवों में लगेगा शिविर, देखिए पूरी सूची

जिले में 04 मई से 10 जून तक विभिन्न गॉवों में होगा शिविर, अधिकारी करेंगे समस्याओं का निराकरण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप गरियाबंद जिले में आम जनता की शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण के लिए इस वर्ष भी सुशासनस तिहार-2026 का आयोजन 01 मई से 10 जून तक किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखण्डों में शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन विभिन्न गॉवों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त विभाग की उपस्थिति होगी।

इस शिविर में नागरिकों के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ-साथ हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जिले में यह आयोजन पांचो विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने सुशासन तिहार को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि आम जनता अपनी मांग, शिकायत एवं समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखें।

देखिए पूरी सूची

सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का कार्यक्रम 04 मई को फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत भवन सेम्हरतरा में आयोजित की जाएगी। इसी तरह 05 मई को छुरा विकासखण्ड के हाई स्कूल प्रांगण पाटसिवनी में, 06 मई को गरियाबंद विकासखड के शासकीय हाई स्कूल परिसर मौहाभांठा में, 07 मई को मैनपुर विकासखण्ड के नवापारा के छात्रावास परिसर में तथा 08 मई को देवभोग विकासखण्ड के मुड़ागांव के शहीद भीष्म कुमार यदु हाई स्कूल परसिर में आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार 11 मई को फिंगेश्वर विकासखण्ड शासकीय प्राथमिक शाला पोखरा, 12 मई को छुरा विकासखण्ड को ग्राम पंचायत भवन नवापारा, 13 मई को गरियाबंद विकासखण्ड भुतेश्वरनाथ धाम परिसर मरौदा, 14 मई को मैनपुर विकासखण्ड के हाई स्कूल परिसर झरगॉव और 15 मई को देवभोग विकासखण्ड के शासकीय मिडिल स्कूल मुगझर, 18 मई को फिंगेश्वर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला भेण्ड्री में, 19 मई को छुरा विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र कनसिंघी में, 20 मई को गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भवन बिन्द्रनवागढ़ में, 21 मई को मैनपुर विकासखण्ड के बुड़गेलटप्पा में, 22 मई को देवभोग विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल चिचिया में, 25 मई को फिंगेश्वर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बोरसी में आयोजित होगा। 

26 मई को छुरा विकासखण्ड के ग्राम नागझर के बाजार शेड में, 28 मई को गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भवन खरहरी में, 29 मई को मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय स्कूल गोना में, 01 जून को फिंगेश्वर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला भेण्ड्री, 02 जून को छुरा विकासखण्ड में गायडबरी के आश्रम शाला के पास, 03 जून को गरियाबंद विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला आमदी द में और 04 जून को मैनपुर विकासखण्ड के गोपालपुर में शिविर लगाए जाएंगे। जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर ने जल संरक्षण महाअभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा, ग्रामीणों को दिलाई गई जल बचाने की शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button