राजिम ब्रेकिंग: धार्मिक भावनाओं को पहुंचाया ठेस, पुलिस ने दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र के गाँव में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में गरियाबंद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपीयों ने गाँव के बाहर स्थित एक मंदिर में  देवी देवताओं पर खून का तिलक लगाया था। इस मामले में ग्रामीणों में आक्रोश था जिसके बाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देवरी के उपसरपंच ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 28/06/2025 के सुबह लगभग 08:00 बजे गांव कुछ लोग जब ग्राम देवरी जेंजरा रोड में स्थित हनुमान मंदिर एवं दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर में विराजमान हिंदु देवी देवताओ की पुजा करने पहुंचे थे तो मंदिर का दरवाजा खोलने पर वहां विराजमान सभी मूर्तियो के उपर खुन लगा हुआ था। हिंदु देवताओ के उपर खुन लगाकर अपवित्र करने से हमारे धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचा है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने आशंका जताते हुए धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने की नियत से हिंदु देवी देवताओ के मूर्ति के उपर खुन लगा कर अपवित्र करने वाले लीलाराम साहू एवं कामता साहू के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही की मांग की थी। जिसके बाद राजिम पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की। 

अंधविश्वास में दिया घटना को अंजाम

जाँच के दौरान संदेही लीलाराम साहू उम्र 42 एवं कामता प्रसाद उम्र 50 निवासी ग्राम देवरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। उन्होंने पुछताछ के दौरान बताया कि उनको कही से जानकारी मिली थी कि देवी देवताओं पर खून की तिलक लगाने से घर में सुख समृद्धि एवं धन-दौलत आता है। इसी अंधविश्वास में आकर उनके द्वारा मंदिर में विराजमान सभी देवी/देवताओं के मूर्तिओं में खून लगाया गया था।

आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 298, 3(5) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनो आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

नौकरी लगवाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल