मछली पकड़ने गए युवक का शव नदी में मिला, शुरुआती जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मछली पकड़ने गए एक ड्राइवर का शव नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बुधारू यादव का शव चारामा शहर से 2 किलोमीटर दूर गिरहोला नदी में तैरता हुआ मिला। बताया गया कि बुधारू यादव वार्ड क्रमांक 9 चारामा का निवासी था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। सात साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। जो अपने मायके में रहती है। बुधारू की एक 15 साल की बेटी भी है। बुधारू को मछली पकड़ने का शौक था। शनिवार दोपहर वह मछली पकड़कर घर लौटा था। इसके बाद वह दोबारा मछली पकड़ने निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। आज दोपहर उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला।

नशे की हालत में रहता था

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि बुधारू अक्सर नशे की हालत में रहता था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया होगा। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

नदी में मिला युवक का शव, लोगों ने जताई इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button