करंट की चपेट में आने से युवक की मौत: सुअर मारने बिछाया था तार, 5 गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जंगली सुअर का शिकार करने कुछ लोगों ने करंट बिछा दिया। मगर उसकी चपेट में युवक आ गया और उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी। बताया गया कि वह तार जिसे ग्रामीणों ने बिछाया था। वो 11 हजार वोल्ट की लाइन से अटैच था। जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक गोहेसलार कदमढोढी में रहने वाले नरेश कुजूर की 10 जनवरी को मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने जंगल में उसका शव देखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को बताया था कि किसी ने करंट बिछाया था। जिसकी चपेट में आने से इसकी मौत हुई है। इसके बाद से पुलिस ने केस दर्ज किया था और करंट लगाने वालों की तलाश कर रही थी।
बताया गया कि पुलिस को बाद में पता चला कि निर्मल एक्का, बाबूलाल एक्का, सुलेन्द्र एक्का, करमसाय कुजूर और भूलन मिंज ने मिलकर एक दिन पहले यहां करंट बिछाया था। उन्होंने जीआई तार को वहां लगाया था और उसे 11 हजार बोल्ट लाइन से अटैच कर दिया था। इसी की चपेट में वह युवक आया है। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों के घर में दबिश दी। मगर ये घर पर नहीं थे। बाद में पता चला कि आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर छिपे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी है और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन