गरियाबंद जिले के सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र, इन मामलों में रही विशेष भूमिका
गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए कॉप ऑफ द मंथ चुना गया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के प्रोत्साहन के लिए अभिनव पहल की है। जिसके तहत अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए “कॉप ऑफ द मंथ” का शुभारंभ किया गया है। इस पहल के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रत्येक माह कॉप ऑफ द मंथ चुना जाता है।
माह जुलाई 2025 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल थाना मैनपुर के द्वारा थाना मैनपुर क्षेत्र के स्कूली बच्चों को साइबर फ्रॉड, नशा मुक्ति, यातायात, अभिव्यक्ति एप्प, चेतना इत्यादि के संबंध में जान जागरूकता करने में विशेष भूमिका रही। प्रधान आरक्षक 101 प्रदीप सिंह थाना छुरा के द्वारा वन्य जीव खाल एवं गांजा के तस्कर के आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका रही।
300 से अधिक गुम हुए मोबाइल को ढूंढा
इसी तरह प्रधान आरक्षक 27 जितेंद्र साहू थाना राजिम के प्रकरण में उत्तराखंड से धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका, आरक्षक 248 मुरारी यादव थाना गरियाबंद ऑपरेशन मुस्कान के तहत 12 गुम बच्चे की बरामदगी करने में विशेष भूमिका, एवं आरक्षक 548 मोहित ध्रुव साइबर सेल के द्वारा माह जनवरी से अब तक 300 से अधिक गुम हुए मोबाइल को ढूंढ कर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द करने में विशेष भूमिका रही |
इस तरह इस माह 05 अधिकारी/कर्मचारी कॉप ऑफ द मंथ रहे। इस पहल के माध्यम से माह में सराहनी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। जिससे अधिकारी/कर्मचारियों में उत्साह बनी रहती है। यह पहल आगे भी जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd











