कॉलेज में 2 छात्राओं के बीच मारपीट: एक-दूसरे पर चलाए लात-घूंसे, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में दो लड़कियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे। फिर जमकर लात-घूंसे मारे। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा।
बताया जा रहा है कि जिन छात्राओं के बीच मारपीट हुई, उनमें से एक का नाम प्रज्ञा पवार और दूसरे का नाम एलिना है। हालांकि लड़ाई क्यों हुई, इस बात का अब तक पता नहीं लग पाया है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग के चलते यह विवाद हुआ है। मारपीट में बीच-बचाव के दौरान एक युवक भी दिखाई दे रहा है। यह लड़का बीए फाइनल का छात्र बताया जा रहा है।
दूसरे छात्रों ने किया बीच बचाव
लड़कियों के बीच मारपीट होता देखकर वहां छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। दूसरे छात्रों ने उन्हें शांत कराया और जैसे-तैसे एक-दूसरे से छुड़ाकर उन्हें वहां से ले गए। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद शहर भर में इस घटना की चर्चा है। लड़कियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों ही युवतियों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। वहीं कॉलेज प्रबंधन भी अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाना चाहता है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल