घर में पति-पत्नी ने लगाई फांसी : कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- राजधानी रायपुर में एक दम्पत्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में एक पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों का शव अलग-अलग कमरे में मिला है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। News Updateing…

Related Articles

Back to top button