शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, दूसरे जिले की एक युवती बिलासपुर शहर में पढ़ाई करने आई थी। सोशल मीडिया के जरिए उसका परिचय सूरजपुर जिले के मानपुर निवासी साजिद अहमद (25) से हुआ। दोनों की मुलाकात फरवरी में हुई थी। इसी दौरान साजिद ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। घुमाने के बहाने वह उसे अपने किराए के मकान में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना का वीडियो अपने मोबाइल बना लिया।
इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरवरी से अक्टूबर तक युवती का शारीरिक शोषण किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शारीरिक शोषण से तंग आकर युवती ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
घुमाने ले जाने के बहाने नाबालिक से दुष्कर्म, अभनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार