गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिंदा पैंगोलिन और छाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस ने विलुप्तप्राय वन्य जीव सालखपरी (पैंगोलिन) की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ’’जीवित पैंगोलिन’’ और उसका छाल (सेल) बरामद किया है। उक्त कार्रवाई देवभोग थाना क्षेत्र के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट खुटगांव के पास की गई।

9 किलो पैंगोलिन और 6.13 किलो छाल बरामद

जानकारी के अनुसार देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मारुति कार (ओडी 08 डी 7638) और मोटरसायकल (सीजी 05 सी 9151) में सालखपरी (पैंगोलिन) और सालखपरी का छाल (सेल) अवैध रूप से बिक्री हेतु ओडिशा से देवभोग की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर देवभोग पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। जांच में कार की डिक्की से 9 किलो वजनी जीवित पैंगोलिन तथा मोटरसायकल में 6.13 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद हुई।

तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने कार चालक भवतोश पात्र पिता परमेश्वर पात्र (55 वर्ष) निवासी अरेबेटा कालाहांडी (ओडिशा) और गोरे बारिक पिता मोनो बारिक (55 वर्ष) रेगालपाली कालाहांडी (ओडिशा) तथा मोटरसायकल चालक कौशल नागेश (35 वर्ष) निवासी ठिरलीगुड़ा देवभोग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सुनाबेड़ा वन्य अभ्यारण्य (ओडिशा) से पैंगोलिन का शिकार कर देवभोग में बिक्री हेतु लाया था।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस ने तीनों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,27,29,31,39 (ख), 51 (1) क, 52 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। बरामद जीवित पैंगोलिन को वन विभाग को सुपुर्द कर जंगल सफारी रायपुर में छोड़ा गया। पुलिस ने कहा कि वन्य जीवों की तस्करी, मादक पदार्थ और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी। अवैध कार्य में संलिप्त कोई भी अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाही: 196 किलो गांजा के साथ एक युवती सहित 04 अंर्तराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 40 लाख का समान जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button