राजिम ब्रेकिंग: कार ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक नाकेबंदी कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके में बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नवविवाहित महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक फरार होने की कोशिश में था, लेकिन राजिम पुलिस ने नाकेबंदी में आरोपी को दबोच लिया। घटना गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।
6 महीना पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम मेडक्का निवासी सुनील साहू (30) का ग्राम चंदना निवासी पुष्पा साहू (28) से 6 महीना पहले शादी हुई थी। सोमवार को सुनील और पुष्पा ग्राम चंदना आए थे। वहां से पांडुका एक डॉक्टर से मिलने गए थे। डॉक्टर से मिलने के बाद वे वापिस मेडक्का घर जाने निकले थे। वे पाण्डुका से कोपरा पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
महिला को कुचलते ही भाग कार चालक
टक्कर लगते ही पुष्पा सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें कुचलते हुए भाग निकली। सिर और पैर में गहरी चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुनील साहू गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटी गई। लोगों ने तत्काल पुलिस सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजिम पुलिस को घटना की जानकारी दी और अलर्ट जारी किया।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की जानकारी मिलते राजिम पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार आरोपी कार चालक को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है। इधर घायल सुनील साहू को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक से पूछताछ कर रही है। वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
यह खबर अपडेट किया जा रहा है
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











