गरियाबंद में नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल में डंप किए गए हथियार बरामद, एके-47 और 12 बोर के साथ अन्य हथियार जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस जवान को जंगल इलाके में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए घातक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नग एके-47 राइफल, एक खाली मैगजीन और एक नग 12 बोर हथियार जब्त किया है। मामला शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्शापथरा का है।
मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को गरियाबंद में माओवादियों ने आत्मसमर्पित किया था। पूछताछ में उनसे सूचना मिली कि डीजीएन डिवीजन द्वारा हथियार डंप किया गया। जानकारी सामने आने के बाद 20 जनवरी को निशानदेही पर गरियाबंद जिला पुलिस बल की विशेष टीम ई-30 को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया। ई-30 टीम ने बम निरोधक दस्ता (BDS) के साथ संयुक्त रूप से थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम रक्शापथरा के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान टेकरी के ऊपर चट्टान के किनारे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों को बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एके-47 राइफल के साथ एक खाली मैगजीन और 12 बोर हथियार जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हथियार नक्सली गतिविधियों में उपयोग के लिए सुरक्षित स्थान पर डंप किए गए थे। बरामदगी से नक्सलियों की मंशा को बड़ा झटका लगा है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और क्षेत्र में सर्चिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











