मकान में संदिग्ध हालत में मिले दो कपल और एक स्कूली छात्रा, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शहर के एक मकान में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने दो कपल और एक स्कूली छात्रा को संदिग्ध हालत में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने और गंभीर हो गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान मालिक बिना किसी वैध पहचान पत्र और दस्तावेजों के बाहरी लोगों को कमरे उपलब्ध करा रहा था और देह व्यापार चलता था।
पूरा मामला कवर्धा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मजगांव रोड पर ‘महामाया पैलेस’ के नाम से संचालित एक मकान में लंबे समय से अवैध रूप से रूम उपलब्ध कराए जाने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। शिकायतों की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले गुप्त निगरानी की और पुख्ता जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान मकान के भीतर दो कपल और एक छात्रा स्कूल ड्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
आपत्तिजनक सामग्री जब्त
पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए छात्रा को सुरक्षित संरक्षण में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा हुआ है, इसलिए संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की तलाशी में मकान से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ आरोपी के अन्य संपर्कों और संभावित नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8











