राजिम कुंभ कल्प में 21 वें बरस भी गूंज रही है निरंजन साहू की आवाज़, इन बड़े सितारों की भी कर चुके है होस्टिंग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले राजिम कुंभ महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि एवं एंकर निरंजन साहू ठहाका की आवाज 21वें बरस भी गूंज रही है। उद्घोषकों के समूह में वह सबसे वरिष्ठ है। सन् 2005 से अब तक लगातार मुख्य सांस्कृतिक मंच में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एंकरिंग कर रहे हैं।

धमतरी जिला के बिरेझर निवासी निरंजन साहू वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जी- जामगांव  में अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ व्याख्याता हैं। उनकी ज्यादातर रचनाएं हास्य व्यंग्य से भरी हुई है। उन्हें 2010 में ठहाका सम्मान मिला। तब से पूरे छत्तीसगढ़ में उन्हें ठहाका कवि के उपनाम से जाना जाता है। हालांकि उनकी रचना  संसार विस्तृत है। वह देश प्रेम और ओज के भी सिद्धहस्त   कवि हैं। हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में कविताएं लिखते हैं। प्रसंग एवम् विधा के अनुरूप एंकरिंग करते हुए शेरो-शायरी बना लेने में उन्हें महारत हासिल है। अपने ओजस्वी वाणी से कलाकारों में पूरा ऊर्जा भर देते हैं, तो महफिल को भी रोमांचित कर देते हैं।

मुख्य सांस्कृतिक मंच में प्रदेश के छोटे कलाकार से लेकर देश के बड़े कलाकार तक अपनी प्रस्तुति देने आते हैं। ऐसी स्थिति में इस वृहद मंच को संभालना भी बड़ी बात है। प्रतिवर्ष राज्य शासन का आदेश एंकरिंग के लिए उन्हें मिलता है और पूरे 15 दिन वह इस कार्य को बखूबी निभाते हैं। अब तक वह सलमान खान, करीना कपूर, बाबा सहगल, उदित नारायण, अभिजीत भट्टाचार्य, हेमा मालिनी, अनुराधा पौडवाल, कविता पौडवाल, स्वाति मिश्रा, लखबीर सिंह लक्खा, हंसराज रघुवंशी ,राजेंद्र जैन जैसे बड़े सितारों की भी होस्टिंग कर चुके हैं। आकाशवाणी रायपुर और दूरदर्शन से भी उनके कविताओं के प्रसारण हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

कुंभ कल्प मेला के आठवें दिन राजिम कुंभ कल्प में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, मेले की बढ़ी रौनक, देखिए ड्रोन फ़ोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button