ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर : पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे में 2 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जतरी निवासी तोरेश पटेल(30) अपनी पत्नी बीना पटेल(28) और दो बच्चे वेदांसी (डेढ़ साल) भतीजे श्रेयांश पटेल(6) साल के साथ शनिवार रात को निकला था। ये रानीसागर के पास पहुंचे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार में ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि बच्चे घायल हो गए थे। उधर, घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।
आस-पास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल