गरियाबंद ब्रेकिंग: एक घंटे में तीन सड़क हादसे, चार युवकों की मौत, दो गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में एक ही दिन में एक घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। जिसमें चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हुए हादसों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा उरमाल रोड पर हुआ, जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर यात्री बस से टकरा गई। हादसे में गुढ़ियारी निवासी अजय मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना नेशनल हाईवे 130-सी पर झराबहाल के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दरलीपारा निवासी 25 वर्षीय डोमार सिंह ध्रुव और जांगड़ा निवासी 26 वर्षीय योगेश कुमार यदु की जान चली गई।
तीसरा हादसा बर्बहाली क्षेत्र में हुआ, जहां एक बाइक सवार को अज्ञात बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय हरिराम मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भविष्य ध्रुव और परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। हादसे में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसों के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर











