त्रिदिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, ग्रामीणों ने की विश्वकल्याण की कामना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा के निकट ग्राम जौन्दी में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत तीन दिवसीय पांच कुण्डीय संगीतमय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। यज्ञ में पूरे ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और वातावरण वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन तथा जयघोष से गूंजायमान रहा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां दीं। आयोजन ने गांव में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

पूर्व सरपंच टीकम चन्द साहू ने बताया कि वेद मुर्ति तपोनिष्ट पं.श्रीराम शर्मा जी आचार्य के द्वारा हम बदलेंगे युग बदलेगा के विचार क्रांति को लेकर एवं शांति कुंज हरिद्वार की स्थापना तथा शांति कुंज में सन 1926 को प्रज्वलित अखंड ज्योति की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समस्त गायत्री परिवार ग्राम जौन्दी के द्वारा दिनांक 17 फरवरी से 19 फरवरी तक संगीत मंडली के साथ गायत्री मंत्र के सामुहिक उच्चारण सहित पांच कुण्डीय महायज्ञ शांति पुर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। श्री साहू ने बताया कि इस अवसर तीन दिन तक प्रज्ञा पुराण की कथा भी व्यासपीठ पर विराजे हेमन्त कश्यप के मुखारविंद से श्रोताओं ने श्रवण पान किया।

प्रथम दिवस कलश यात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। जिसमें ग्रामीणजन एवं माता-बहनो की बढ़ चढ़कर भागीदारी रही। गायत्री परिवार से जुड़े झड़ी राम ध्रुव, शिक्षक माधव साहू, अलखराम दीपक साहू, रीखम भागवत यदु, थानूराम रामाधार, गोबिंद, रबिंद्र, गुहाराम साहू, संतराम साहू, आस कुमार, त्रिभुवन साहू, श्रीमती विशाखा साहू, सुनीता, कविता, मीनाक्षी देवी, फूलूबाई, राधा, दयाबती, जमुना, हेमलता, डिगेश्वरी, केजा साहू सहित अनेक ग्रामवासियों की तीनों दिवस उपस्थिति रही। गायत्री शक्तिपीठ अभनपुर के प्रमुख चौरासिया जी, नंद कुमार साहू चम्पारण, सम्पत साहू नवापारा की विशेष उपस्थिति रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर दीपमय हुआ नवापारा का अखण्ड रामायण चौक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button