भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ये अभ्यर्थी कर सकते हैं पंजीयन, जुलाई-अगस्त में परीक्षा संभावित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा दी गई है।
गरियाबंद के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के तहत अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनकी जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के मध्य है, वे विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष एवं महिला), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) शामिल हैं।
जुलाई-अगस्त में संभावित परीक्षा
इसके अतिरिक्त सिपाही (नियमित) पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इस पद हेतु अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2008 के मध्य होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) जुलाई अथवा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पूर्व पात्रता संबंधी सभी शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu











