घर में फांसी पर लटकी मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या की आशंका, बेटे से पूछताछ कर रही पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

घर में फांसी पर लटकी मिली महिला, हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद क्षेत्र में पुनकी पटेल नामक महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया हो सकता है।

पुलिस ने संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

फंदे लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button