नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: अश्लील वीडियो बनाकर 5 घंटे तक बंधक बनाया, नाबालिग प्रेमी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डैम घूमने पहुंचे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर दो युवकों ने छात्रा को करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग प्रेमी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बालोद जिला अंतर्गत दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 2 बजे 10वीं कक्षा की छात्रा को उसका ही क्लासमेट बहला-फुसलाकर रजही डैम ले गया। दोपहर करीब 2.30 बजे रजही निवासी वासुदेव विश्वकर्मा (21) और लोमन गोंड (28) ने छात्र-छात्रा का पीछा कर उनके आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा को बंधक बना लिया और बार-बार रिकॉर्ड किया गया वीडियो दिखाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। दोपहर 3 बजे से रात तक डैम परिसर में बैठाकर ब्लैकमेल करते रहे। इस दौरान छात्रा के साथ छेड़छाड़, मारपीट और डराने-धमकाने की घटनाएं भी हुईं। रात करीब 8.30 बजे दोनों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे घर जाने दिया।

गार्डन के पास मिली छात्रा की स्कूटी

इधर, छात्रा दोपहर में ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने ट्यूशन क्लास और सहेलियों के घरों में पूछताछ की, पर कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम गार्डन के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

रात 9.30 बजे छात्रा पहुंची घर

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी, तभी रात 9.30 बजे सूचना मिली कि छात्रा घर वापस लौट आई है। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी रात एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात तक आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

नाबालिग को बाल सुधार गृह और दो आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, बहला-फुसलाकर डैम ले जाकर दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं डैम में वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने वाले दो अन्य आरोपियों को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

डायल 112 चालक ने दोस्तों संग युवती से किया गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में, तीन फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button