ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा परसदा के पास हुआ है। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों युवकों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक ग्राम बेमचा के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार चार युवक दो बाइक में सवार होकर गाड़ाघाट से पिकनिक मना कर अपने घर बेमचा लौट रहे थे, तभी शाम करीब 4 बजे ट्रक और एक बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल युवकों को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया है। हादसे में मृत युवकों की पहचान ग्राम पंचायत बेमचा निवासी रामेश्वर सोनी 28 वर्ष और धनेश्वर निर्मलकर 23 वर्ष की के रूप में की गई है। हादसे के बाद मृतक युवक के दोस्त उसकी लाश से लिपटकर रोते हुए दिखे।

मामला दर्ज आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर पुलिस गिरफ्त में होगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

ट्रक की चपेट मे आने से महिला की दर्दनाक मौत, पति की हालत गंभीर, त्योहार की खरीदारी करने निकले थे दंपत्ति

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल