गरियाबंद में कई थानों के प्रभारी और साइबर सेल में नई जिम्मेदारियां, एसपी ने जारी किए आदेश, देखिए सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में कई थाना प्रभारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी हुआ है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने आदेश जारी किया है। आदेश में 4 निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक का नाम शामिल है। इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार ओमप्रकाश यादव को थाना प्रभारी जुगाड़, शिशिर पाण्डेय को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद, शिवशंकर हुर्रा को रक्षित केंद्र गरियाबंद संबद्ध साइबर सेल और सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को थाना प्रभारी मैनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

सूची में सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यदु राज ठाकुर को जुगाड़ थाना से हटाकर रक्षित केंद्र गरियाबंद संबद्ध साइबर सेल में पदस्थ किया गया है, जबकि संतराम साहू को सिटी कोतवाली से स्थानांतरित कर राजिम थाना भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

हाईटेक फॉरेंसिक वैन से लैस हुई गरियाबंद पुलिस, अब मौके पर ही होगी डिजिटल और वैज्ञानिक जांच, जानिए क्या है इसकी खासियत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button